एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र के वरिष्ठ सहकारिता कार्यकर्ता राजेन्द्र भट्ट के तराई विकास सहकारी संघ लिमिटेड, रुद्रपुर के निदेशक पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, तिलक राज बेहड़, रंजीत रावत, हरक सिंह रावत, नारायण पाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने कहा कि सीमांत क्षेत्र को तराई विकास सहकारी संघ में प्रतिनिधित्व मिलने से पर्वतीय अंचल के किसानों के हितों को मजबूती मिलेगी तथा सहकारिता क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।
राजेन्द्र भट्ट को बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक दान सिंह रावत, तराई विकास सहकारी संघ रुद्रपुर के अध्यक्ष गोपाल बोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी, पूर्व जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनोज सामंत सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।