एन आई एन,
पिथौरागढ़। एनसीसी की 80 वीं वाहिनी में प्रशासनिक अधिकारी मेजर संध्या सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। एनसीसी अधिकारी बी आर कोहली ने बताया कि मेजर संध्या सिंह बटालियन की दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व संभाला है।
इससे पूर्व मेजर आरती तिवारी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी है। बटालियन पहुंचने पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी, मेजर गंगा सिंह ने उनका स्वागत करते हुए एनसीसी कैप भेंट कर प्रशासनिक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कराया। मेजर संध्या इससे पूर्व कई जिम्मेदारियां संभाल चुकी है।