एन आई एन,
पिथौरागढ़। मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान के तहत सोमवार को एलडी भट्ट मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बाल साहित्य की पुस्तक वितरित की गई।
अभियान के संयोजक बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक 'परियों का संदेश ,जंगल हम बचाएंगे, जादुई दस्ताने ,स्वच्छता ही सेवा, द मैजिकल ग्लव्स' आदि पुस्तके पाकर बच्चे गदगद हो गये। समाजसेवी जुगल किशोर पांडे, प्रधानाचार्य रेखा जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने ललित शौर्य के इस प्रयास की सराहना की।