एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोमवार को पुलिस को नशा उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 23.84 ग्राम स्मैक के साथ दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करने के बाद नेटवर्क का पता लगाया था। 

इस नेटवर्क के सरगना अंग्रेज सिंह निवासी सलमाता, नानकमत्ता का नाम सामने आया था ।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने अंग्रेज सिंह को आज सलमाता उधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ उधम सिंह नगर जनपद में एनडीपीएस के कई मामले पंजीकृत हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp