एन आई एन,
पिथौरागढ़। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को चौथे माह भी मानदेय नहीं मिला है। परेशान कर्मचारियों ने आज कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी। कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
कर्मचारियों ने शीघ्र मानदेय नहीं दिये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान ललित सिंह कन्याल, ललित सिंह भंडारी, तसलीम अहमद, देवेन्द्र सिंह, प्रताप आदि शामिल रहे।