एन आई एन,
पिथौरागढ़। ईको टास्क फोर्स की मिलम कंपनी ने हरेला पर्व के तहत तायल और चौपता में आज 4.5 हेक्टेयर बंजर भूमि में 4500 पौधे लगाये।

कंपनी कमांडर मेजर जी साजिया, सूबेदार भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरेश चंद्र पाठक , केशव प्रसाद और कंपनी के 36 जवानों ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के सहयोग से पौधारोपण किया। इको टास्क फोर्स 16 जुलाई तक पौधारोपण करेगी।