एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड का 45 वां स्थापना दिवस , रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुकरेती, एसबीआई आरसेटी एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक हिमांशु जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मुख्य अतिथि संदीप कुकरेती ने कहा कि नाबार्ड ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नाबार्ड एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के बीच प्रभावी समन्वय से बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दुरुस्त ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश सिंह कन्याल ने 44 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक मनोज पंत, संस्थान की संकाय सदस्य पुष्प वल्दिया, पवन पांडे, नीरज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp