एन आई एन,
पिथौरागढ़। जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मूनाकोट विकासखंड के दिगरा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 84 प्रार्थनाएं आई।
61 मामले आर्थिक सहायता से संबंधित थे। शेष में सड़क, बिजली , पानी आदि से संबंधित समस्याएं थी। उप जिला अधिकारी जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ। शिविर में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, तहसीलदार विजय गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।