एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत उप केंद्र क्वीरीजिमिया में सास बहू सम्मेलन का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान ईशा क्वीरियाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लक्षित दंपतियों में से बबीता देवी और उनकी सास द्रोपती देवी को सर्वश्रेष्ठ सास बहू के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया।

एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि इस परिवार का चयन परिवार नियोजन के मानकों का आदर्श रूप से पालन करने के कारण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन की आधुनिक और सुरक्षित सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp