एन आई एन,

पिथौरागढ़। न्याय पंचायत मनकटिया के ग्राम पंत्यूरी में रविवार को "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम के तहत सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण एवं  पुनर्वास कार्यालय पिथौरागढ़ के कनिष्ठ सहायक त्रिलोक सिंह सौन तथा ब्लॉक प्रतिनिधि विपिन चंद्र जोशी ने प्रतिभाग किया। 

उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सैनिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को दी। साथ ही उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में 4 पूर्व सैनिक, 3 वीर नारियां तथा 2 आश्रित उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp