सुरक्षित लौटने पर परिवार ने ली राहत की सांस

एन आई एन,

पिथौरागढ़। मिलम की यात्रा पर गए बागेश्वर के दोनों युवक शनिवार देर शाम सुरक्षित मुनस्यारी पहुंच गए। कई दिनों तक संपर्क नहीं होने से परिजन बेहद चिंतित थे, लेकिन दोनों के सकुशल लौटने और बात होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

विकास कुमार निवासी बास्ती सांगर और वरुण सिंह निवासी धारीचौरा क्वेराली, बागेश्वर चार जुलाई को मुनस्यारी से मिलम के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद खराब मौसम और दुर्गम क्षेत्र के कारण उनका संपर्क परिजनों से नहीं हो पाया। 

शनिवार देर शाम दोनों के मुनस्यारी पहुंचने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों से उनकी बातचीत हुई।

एसडीएम मुनस्यारी ललित मोहन तिवारी ने दोनों युवकों के सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि करते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण बिल्जू, रिलकोट समेत कई स्थानों पर सड़कें प्रभावित हैं। उन्होंने लोगों से वर्षाकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा से बचने और यात्रा से पहले मौसम व प्रशासन की सलाह जरूर लेने की अपील की।



Share on Facebook Share on WhatsApp