एन आई एन,
पिथौरागढ़। विश्व जनसंख्या दिवस पर आज जिला महिला चिकित्सालय में परिवार कल्याण परामर्श एवं सामग्री काउंटर शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.भागीरथी गर्ब्याल ने काउंटर का शुभारंभ करते हुए का लोगों को छोटे परिवार सुरक्षित मातृत्व और बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल का महत्व बताया। उन्होंने इस वर्ष की थीम जब बच्चों में हो सही अंतराल परिवार बने स्वस्थ एवं खुशहाल पर प्रकाश डाला।
परामर्शदाता हेमलता विष्ट ने पात्र एवं लक्ष्य दंपतियों को आधुनिक परिवार नियोजन साधन अस्थाई गर्भनिरोधक विधियों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. भगवती पाल, सोमेंद्र उपाध्याय, चंदन सिंह बिष्ट, गोदावरी नगरकोटी आदि मौजूद रहे।