एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस की एसओजी टीम को शनिवार को नशा उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता मिली। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डाट पुलिया कृष्णापुरी रोड पर थरकोट निवासी राहुल सिंह उर्फ जैकर से 13.40  ग्राम स्मैक बरामद की।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह स्मैक खटीमा से खरीद कर लाया था। वह स्मैक पीने का आदि है। साथ ही दूसरों को बेचता भी है। पुलिस नशे के इस कारोबार का नेटवर्क पता लगाने में जुटी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp