एन आई एन,
पिथौरागढ़ । बेरीनाग पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से क्षेत्र में गुम पांच मोबाइल बरामद कर लिए । थाना अध्यक्ष बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार की देखरेख में टेक्निकल टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सलोनी पंत,

अनमता , भावना पंत, भावना कार्की व एक अन्य के मोबाइल बरामद कर आज उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर गदगद लोगों ने पुलिस का आभार जताया।