एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख 52 वर्षीय होशियार खैर का आज आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ अंशुल कोहली ने बताया कि होशियार सिंह को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जुट गए।
लोगों ने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। होशियार अपने पीछे पत्नी, बच्चे, माता, बहन तथा अमेरिका में कार्यरत एक भाई को छोड़ गए हैं। उनकी माता दशरथी खैर धारचूला नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं।