एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने आज भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। अस्कोट के थाना प्रभारी रविंद्र यादव, जौलजीबी कोतवाली के प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में गश्त की गई।
इस दौरान कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया। सीमा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।