एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के नजदीकी गांव गणकोट को जोड़ने वाली सुकौली गणकोट सड़क की खस्ताहाल से परेशान ग्रामीणों ने श्रम दान कर सड़क के गड्ढे भरने का कार्य किया। पूर्व ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने कहा कि सड़क पर लंबे समय से डामरीकरण की मांग की जा रही है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जनप्रतिनिधि गांव पहुंचकर ग्रामीणों को कोरे आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर डामरीकरण नहीं होने पर ग्रामीण विधानसभा चुनावों को लेकर कड़ा निर्णय लेने को मजबूर होंगे।