एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। यातायात नियमों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले 102 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
घाट चौकी प्रभारी सुरेश कंबोज ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे नरेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया। पिथौरागढ़ कोतवाली के अपर उपनिरीक्षक मोहन राम आर्या ने सिल्थाम में स्थित मदन गिरी की दुकान में छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी।