एन आई एन,
पिथौरागढ़। कांग्रेस से निष्कासित किए गए पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी के निष्कासन का मामला राष्ट्रीय पदाधिकारी तक पहुंच गया है। तीनों ने आज देहरादून में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।
मुलाकात के बाद तीनों नेताओं ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
तीनों नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व को उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। अब पार्टी नेतृत्व के फैसले का इंतजार है।