एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के जोसा गांधीनगर निवासी 37 वर्षीय सुंदर राम पुत्र स्वर्गीय लालू राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, सुंदर राम शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे नाचनी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। 

करीब दो घंटे बाद वह पिथौरागढ़ के सिल्थाम के पास उतरा और आगे कोऑपरेटिव बैंक के निकट स्थित शौचालय की सीढ़ियों पर बैठ गया। इसी दौरान स्कूटी से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसकी हालत देखकर उसे लिफ्ट देकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच एसआई बबीता टम्टा कर रही हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp