एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में रिक्त पड़े होमगार्ड के 23 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए 1400 युवाओं ने आवेदन किया है। पहले दिन 160 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़, बॉल थ्रो, लंबी कूद शारीरिक दक्षता परीक्षा दी।

होमगार्ड कमांडेंट रविंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 300 युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश मलिक  मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp