एन आई एन,
पिथौरागढ़। मूनाकोट बीडीसी की बैठक आज ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने पेयजल और सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा गांवों में पानी नहीं आने से लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है ।सड़कों की हालत खस्ता है।
सदस्यों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख जीवन वल्दिया, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला पंचायत राज अधिकारी हरिश्चंद्र आर्या, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।