एन आई एन,
पिथौरागढ़। ऑपरेशन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत आज पुलिस लाइन में बैंक प्रबंधकों और पुलिस अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक जीबी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल नीरज भाकुनी, कांस्टेबल मनोज कुमार ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से संबंधित नवीन व्यवस्था और प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला में साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों में होल्ड और फ्रिज किए गए बैंक खातों को नियमानुसार पुनः संचालित करने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय स्थापित करने पर सहमति व्यक्ति की।