एन आई एन,
पिथौरागढ़। डाक विभाग ने शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कैरिड कार्ड का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाबीढांग में हुआ। कैरिड कार्ड ऐसे पोस्टकार्ड लिफाफे या पत्र होते हैं जो किसी विशेष यात्रा के दौरान डाक विभाग द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाए जाते हैं।
इन्हें सामान्य डाक मार्ग के बजाय विशेष माध्यम से पहुंचाया जाता है। कैरिड कार्ड का विमोचन गृह मंत्रालय में उपसचिव वंदना चौधरी और विदेश मंत्रालय में उप सचिव ऋषभ देव ने किया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक अशोक कुमार पाठक भी मौजूद रहे। यात्रियों ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की है।