एन आई एन,
पिथौरागढ़। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बांस इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क उपचार किया।
इस दौरान लोगों की समस्या भी सुनी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नारायण राम, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा , जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।