एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारतीय सेना की सप्लाई कोर में तैनात ग्राम उधूनी रुईना निवासी जवान अनिल सिंह ओली का उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले करीब 10 दिनों से हृदय संबंधी समस्या के चलते कोमा में थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
अरुणाचल प्रदेश में तैनात रहे अनिल सिंह ओली के पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 119 ब्रिगेड की ओर से 6 राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने भी अपने साथी सैनिक को अंतिम सलामी दी।
इस दौरान कैप्टन दीवान सिंह (सेना मेडल), विमल सिंह बोहरा, भूपेंद्र सिंह, ललित मोहन जोशी, हरिनंदन जोशी, दीपक ऐरी, परमानंद भट्ट सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संगठन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत सैनिक के योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।