एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बलाती फार्म से सेना इकाई को शिफ्ट किए जाने को लेकर आज प्रशासन, सेना और स्थानीय लोगों के बीच बैठक हुई ।बैठक में स्थानीय लोगों ने कहा कि बलाती फार्म जैव विविधता के साथ-साथ जल स्रोतों का बड़ा भंडार है। यहां पर अन्य कार्य कराए जाने से भारी नुकसान हो सकता है। बैठक में सेना की शिफ्टिंग को लेकर रूड़खान सहित तीन स्थानों को चिन्हित किया गया। 

क्षेत्र के लोगों ने भविष्य में फार्म में किसी को जगह आवंटित न करने और क्षेत्र में पर्यावरण बटालियन स्थापित किए जाने की मांग रखी। बैठक में एसडीएम डॉ ललित मोहन तिवारी, मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्री राम सिंह धर्मशक्तू, जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, केदार सिंह मर्तोलिया, नित्यानंद पंत, ईश्वर सिंह कोरंगा, लोक बहादुर जंगपांगी, गणेश राम आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp