एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी गैठना गांव निवासी शहीद वासुदेव जोशी की स्मृति में शहीद द्वार बनाया जाएगा ।इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट और शहीद के परिजनों ने शहीद द्वार के लिए भूमि पूजन किया।
वासुदेव जोशी ने वर्ष 1965 में भारत पाक युद्ध में अपनी शहादत दी थी। इस अवसर पर गिरीश जोशी, बसंत जोशी, बीसी जोशी , थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।