एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिसर के निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे ने आज प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कला संकाय प्रवेश प्रक्रिया समिति की अध्यक्ष डॉ पुष्पा पंत जोशी से अब तक हुए प्रवेश की जानकारी ली। कला संकाय में 178 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है, जबकि विज्ञान संकाय में 103, वाणिज्य संकाय में 40, प्रबंधन संकाय में 11 छात्रों ने प्रवेश लिया है। 

डॉ. पांडे ने कहा कि छात्र हित में समर्थ पोर्टल 11 जुलाई तक खोला गया है। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी के उपाध्यक्ष , डॉ दिनेश पंत, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp