एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में जिला उपाध्यक्ष हेम पुनेठा के पिता रमेश चंद्र पुनेठा, महानगर अध्यक्ष राम सिंह की धर्मपत्नी विद्या देवी, समाज सेवी प्रकाश जोशी के पिता भास्कर दत्त जोशी के निधन पर गहरा दुख जताया गया। 

कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, जगत मेहता, जनार्दन उप्रेती, गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp