एन आई एन,

पिथौरागढ़।कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में मांगती के पास चट्टान टूटने से विशाल बोल्डर सड़क पर आ गया, जिससे सड़क बाधित हो गई। आवागमन करने वाले लोग फंसे हुए हैं। सीमा सड़क संगठन बोल्डर हटाने की कार्रवाई कर रहा है । दोपहर 2:00 बजे तक मार्ग खुलने की उम्मीद जताई गई थी।

जिले में बीती रात्रि जमकर बारिश हुई जिससे 18 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते आज जिला मुख्यालय के बाजारों में भीडभाड कम रही। पिथौरागढ़ टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, पिथौरागढ़ धारचूला मार्ग , पिथौरागढ़ थल मार्ग खुले हुए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp