एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारतीय सेना की सप्लाई कोर में तैनात रूइना ग्राम पंचायत के उद्युनी गांव निवासी जवान अनिल सिंह ओली का आज निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी समस्या थी और पिछले 10 दिनों से वे कोमा में थे। 

गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया कि परिवार में उनके पीछे माता, पत्नी किरन और दो पुत्र हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। उनके पिता चार कुमाऊं रेजिमेंट से सेवानिवृत हुए थे । उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले में शोक की लहर छा गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp