एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवन सिंह चुफाल ने आज बीडी पांडे जिला चिकित्सालय का औचक निरिक्षण किया। उन्हें अस्पताल में कई मेडिकल रिप्रजेंटेटिव अनधिकृत रूप से घूमते मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अस्पताल में घूमते पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने विभिन्न अनुभागों का भ्रमण करते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की। 

मरीज से सीधे संवाद कर उन्होंने  समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।



Share on Facebook Share on WhatsApp