एन आई एन,
पिथौरागढ़। कनालीछीना थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में सांय कालीन गश्त के दौरान एक 15 वर्षीय बालक रोहित रावत सड़क पर भटकता मिला।
बालक ने पूछताछ में बताया कि वह डीडीहाट का रहने वाला है। जिस पर पुलिस ने बालक के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें कनालीछीना बुलाया। पूछताछ के बाद बालक को परिजनों के सुपूर्द कर दिया है। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।