एन आई एन,
पिथौरागढ़। बलुवाकोट थानाध्यक्ष नीमा बोरा ने आज अवैध खनन की रोकथाम के लिए चैकिंग अभियान चलाया। छारछुम के पास एक पिकअप में अवैध खनन सामग्री लदी हुई पकड़ी । चालक खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। जिस पर वाहन को सीज कर दिया गया।
भवन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है।