भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन का आदेश
एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

प्रभारी जिलाधिकारी डॉ दीपक सैनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा और यलो एलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से भारी वर्षा की संभावना जताई है।
प्रशासन ने सभी उप जिलाधिकारीयों, मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आज 9 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।