एन आई एन,

पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के सिरतोला गांव के सेराबगड़ में लगातार विस्थापितों को बसाए जाने के विरोध में आज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि विस्थापन से पूर्व न तो ग्राम पंचायत और न ही वन पंचायत से कोई अनुमति ली गई है। सेराबगड़ में बसाये गये ग्रामीण भी पशुपालक हैं और वह भी सिरतोला गांव के ही चारागाह का उपयोग कर रहे हैं। 

उनके लिए ना तो अभी तक रास्ते बने हैं न हीं पेयजल योजनाएं बनी हैं। विस्थापितों को बार-बार यहां बसाये जाने से गांव के लोगों पर दबाव बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग कि भविष्य में ग्राम सभा में विस्थापितों को ना बसाया जाए। ग्राम प्रधान कंचन गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।



Share on Facebook Share on WhatsApp