एन आई एन,
पिथौरागढ़। राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित अनियमिताओं को लेकर आज धारचूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशवासियों की आस्था से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।