एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेएस चुफाल ने आज एनएचएम योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना की प्रगति और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।
जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु पांडेय ने योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि योजना बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।