एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के बलाती फार्म में सब स्टेशन निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने एसडीम डॉ. ललित मोहन तिवारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि यह फॉर्म पर्यावरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यहां पर सब स्टेशन नहीं बनने दिया जाएगा। सेरा सुरईधार के ग्रामीणों ने कहा कि वह सब स्टेशन बनाने के लिए भूमि देने को तैयार है।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, केदार सिंह मर्तोलिया, ग्राम प्रधान बाला सिंह, उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता लोक बहादुर जंगपांगी, होटल एसोसिएशन के पूरन पांडे, हरीश सिंह आदि शामिल रहे।