एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान भारी बारिश के बीच भी जारी रहा। बुधवार को जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उप निरीक्षक महावीर सिंह ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे नीरज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया ।
उसके खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। जिलेभर में नियमों का उल्लंघन करने पर 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।