एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला सीमांत में साेमवार की रात्रि मौसम उग्र नहीं रहा परंतु आफत बरकरार हे। हाईवे में तवाघाट और मलघाट के पास मलबा आने से चीन सीमा का चार घंटे से अधिक समय तक सम्पर्क भंग रहा। वहीं सायं को हाईवे के सुधारीकरण का कार्य रही एचसीसी कंपनी के दोबाट से तीन किमी आगे कैंप के पास खड़े कंपनी के एक वाहन पर पहाड़ की तरफ से बोल्डर गिरने से वाहन चकनाचूर हो गया।
वाहन में और उसके निकट किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। तहसील क्षेत्रों में ही मध्यम वर्षा हुई ।अन्य तहसीलों में हल्की वर्षा हुई । धारचूला में तवाघाट और मलघाट के पास मार्ग बंद होेने से कोई फंसा नहीं।