एक यात्री ने पारिवारिक कारणों से छोड़ी यात्रा

एन आई एन,

पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल के 49 यात्रियों का मंगलवार को गुंजी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के चिकित्सक डॉ. अमित भार्गव द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सभी 49 यात्री चिकित्सकीय रूप से यात्रा के लिए पूर्णतः फिट पाए गए।

हालांकि, यात्री गोविंद केला ने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपनी आगे की कैलाश मानसरोवर यात्रा जारी न रखने का निर्णय लिया है। इसके परिणामस्वरूप अब प्रथम दल के 48 यात्री 10 जुलाई को चीन में प्रवेश करेंगे।

इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा में कुल 10 दल शामिल होंगे, जिनके माध्यम से 550 श्रद्धालु कैलाश पर्वत एवं मानसरोवर के दर्शन करेंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता की जिम्मेदारी आईटीबीपी संभाल रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp