एन आई एन,
पिथौरागढ़। चंडिकाघाट मार्ग पर पिछले माह हुए जीप हादसे में एक महिला की मौत के मामले में अब वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 24 जून को ग्राम कासनी निवासी माहेश्वरी देवी अपने परिजनों के साथ चंडिकाघाट मंदिर में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान जीप संख्या यूके05-टीए 0203 चंडिकाघाट मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले सड़क किनारे गिरे पेड़ की टहनी पेट में घुस गई।
हादसे में माहेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि उनके पोते को भी चोटें आई थीं। घायल माहेश्वरी देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चालक बसंत बल्लभ भट्ट वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। मृतका की बहू अंजली नाथ ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।