एन आई एन,

पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के गौरीहाट कस्बे में पोल्ट्री का संचालन करने वाले 43 वर्षीय होशियार सिंह को कुछ लोगों ने बीती रात्रि मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। होशियार सिंह को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दो रोज पूर्व होशियार सिंह और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में बीती रात  फिर दूसरे गुट के लोगों ने होशियार सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। 

इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आशु अवस्थी ने बताया कि युवक के कंधे में गंभीर चोटें लगी है एक्सरे के बाद ही पूरा इलाज किया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp