एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड की पहली महिला लोक गायिका स्वर्गीय श्रीमती कबूतरी देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में लोक कलाकारों और गणमान्य लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय कबूतरी देवी का जन्म 18 जनवरी 1945 को एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने आकाशवाणी नजीबाबाद के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक विधाओं को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें उत्तराखंड की पहली महिला लोक गायिका के रूप में भी जाना जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीजीपीएसी काउंसिल भारत सरकार के विशेष अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. मनोज गोरकेला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जगजीवन कन्याल, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, अभिनेत्री तृषा भट्ट, सुरेश राजन, प्रकाश रावत, नानू बिष्ट, सुरेश प्रसाद सुरीला, मनोज रावत, नवीन भट्ट, कैलाश कुमार, मुन्नी टम्टा, हेमराज बिष्ट और सीता सोराड़ी सहित कई कलाकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन नानू बिष्ट ने किया। इस दौरान शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत, समाजसेवी राम सिंह बिष्ट, जनार्दन उप्रेती समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp