एन आई एन,

पिथौरागढ़। एसओएफ इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में एशियन एकेडमी की चौथी कक्षा की छात्रा काव्या धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। काव्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10वीं रैंक और जूनियर स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त की है। 

इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें 2500 का नकद पुरस्कार, सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस प्रदान किया गया है। विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी डॉक्टर वीरेंद्रानंद महाराज ने काव्या को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा, खेल और शिक्षणेत्तर प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp