एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल ने मंगलवार को डीडीहाट क्षेत्र के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को हर उपलब्ध सुविधा प्रदान की जाए।

उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक भी मौजूद रहे।