एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के पांडे गांव क्षेत्र निवासी विनोद पांडेय के पुत्र यथार्थ पांडेय महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में क्रिकेट खेल के लिए चयनित हुए है।

न्यू बीयरशिवा स्कूल के छात्र यथार्थ के चयन से नगर में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके कोच प्रशांत भैंसोड़ा को दिया जा रहा है। यथार्थ की सफलता से तमाम खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp