एन आई एन,
पिथौरागढ़। मानसून काल में भारी बारिश के दौरान स्कूली बच्चों पर संभावित जोखिम की आशंका को देखते हुए दिए जाने वाले अवकाश का निर्णय अब उप जिलाधिकारी स्तर से लिया जाएगा। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने सभी उप जिला अधिकारियों से कहा है कि वह मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान स्थानीय मौसम को ध्यान में रखते हुए अवकाश का निर्णय लेंगे। अवकाश घोषित किए जाने की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को देनी होगी। पूर्व में विद्यालयों में अवकाश का निर्णय जिला अधिकारी के स्तर से लिया जाता था।